अफवाहों पर न दें ध्यान
सोशल मीडिया पर क्षेत्र में बड़ा भूकंप आने संबंधी कई पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें।
भूकंप की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इस संबंध में आपदा सचिव से भी बात हुई है। उनकी ओर से आईआईटी रुड़की को डाटा जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, प्रशासन भूकंप को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। हमारी ओर से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।
- डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट, डीएम, उत्तरकाशी