फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: सांकरी से ओसला जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, एक की मौत, दो युवक अस्पताल में भर्ती

Thu, 30 Jan 2025 09:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Accident News: यूटिलिटी सांकरी से ओसला जा रही थी। तालुका के समीप तुगडिया नामे तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सांकरी से ओसला जा रही एक यूटिलिटी तालुका के समीप खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल के लिए रवाना किया। तीनों घायालों में गंभीर घायल एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य सामान्य घायल हैं।                        

विज्ञापन


तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शाम को एक यूटिलिटी सांकरी से ओसला जा रही थी। तालुका के समीप तुगडिया नामे तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरा। घटना में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए।

Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, पांच दिन में आठ बार कांपी धरती
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान गंभीर घायल बृस्तु लाल(32) पुत्र चंद्रु निवासी ओसला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, वाहन चालक राकेश कुमार(29) निवासी स्वाण डाकपत्थर विकासनगर और प्रदीप लाल(24) निवासी ओसला सामान्य घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें