बताया जा रहा है कि दिल्ली में बैठक से पहले अपने चार बाइक राइडर्स साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग के लिए निकले थे। बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली लौटते समय बुधवार की सुबह 10 बजे टप्पल सीमा में प्वाइंट 46 पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई।
डिवाइडर से टक्कर लगते ही उनका हेलमेट सिर से निकल गया और सड़क पर सिर टकराने से चेहरा क्षत-विक्षत हो गया। इससे मौके पर ही अगस्त्य की मौत हो गई। बताते हैं कि उनके साथी बाइक राइडिंग करते हुए आगे निकल चुके थे।