फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के युवक की दिल्ली में चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, मिला क्षत-विक्षत शव

Tue, 03 Mar 2020 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)

सार

  • टिहरी जिले के जुगड़ गांव का रहने वाला था युवक, नौकरी के लिए गया था दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र के एक युवक की दिल्ली में चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। सोमवार रात को घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को मृतक के परिजन दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने दंगाइयों द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताते हुए  पुलिस को तहरीर दी है। यहां मिली जानकारी के मुताबिक चंबा क्षेत्र के जुगड़ गांव का निवासी विनोद प्रसाद ममगाईं (34 वर्ष) दिल्ली में मयूर विहार फेज-तीन में अपने परिवार के साथ रहता था। वह किसी निजी कंपनी में काम करता था। रोज की तरह 29 फरवरी की सुबह वह अपनी ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंचा।

Trending Videos
विज्ञापन

क्षत विक्षत शव बरामद

रविवार को परिजनों और पुलिस ने उसकी खोज शुरू की तो वेस्ट दिल्ली के मोतीनगर थाना क्षेत्र में उसका क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। मृतक के भाई खुशीराम ममगाईं का कहना है कि उसके भाई विनोद की चाकू से गोदकर हत्या की गई है।

उसके शव पर चाकुओं के कई निशान मिले हैं। उसके हाथ भी काटे गए थे। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में विनोद की दंगाइयों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए हत्या आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें