फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, शटरिंग खोलने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 12 Mar 2022 01:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

लेंटर की शटरिंग खोलने के दौरान एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया है। आनन-फानन उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के भरत विहार में निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब मजदूर लेंटर की शटरिंग को खोल रहा था। एम्स चौकी पुलिस ने मृतक के शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन


हरिद्वार ऋषिकेश मार्ग के पास भरत विहार में एक दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को मजदूर दूसरी मंजिल का लेंटर खोल रहे थे। इसी दौरान लेंटर की शटरिंग खोलते हुए एक मजदूर अचानक जमीन पर गिर गया। आनन-फानन ठेकेदार मजदूर को एम्स ऋषिकेश लेकर आया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें...हरीश रावत ने छेड़ा 2009 का राग: बेटी की जीत का जश्न मनाएंगे हरदा, मां गंगा के दर्शन कर साबिर पाक की दरगाह पर जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स चौकी इंचार्ज शिवराम ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश (35) निवासी काले की ढाल,  हरिद्वार रोड, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद  परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें