फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हाकी के फाइनल में पहुंचा उत्तराखंड

Sun, 01 May 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
हॉकी चैंपियनशिप - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड का अजेय अभियान रविवार को भी जारी रहा। दादरा नागर हवेली को 4-1 से हराकर उत्तराखंड ने जूनियर महिला हॉकी नेशनल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


रांची (झारखंड) में चल रही जूनियर महिला हॉकी नेशनल प्रतियोगिता में रविवार को उत्तराखंड का मुकाबला दादरा नागर हवेली से था। अब तक सभी मैचों में जीतती आ रही उत्तराखंड की शुरुआत यहां भी जोरदार रही। शुरुआत से ही उत्तराखंड ने शानदार खेल दिखाया।

पूजा ने शुरुआत में ही दिलाई बढ़त
मैच की शुरुआत में ही उत्तराखंड की ओर से पूजा ने शानदार दो गोल कर उत्तराखंड को पहले हॉफ में शानदार बढ़त दिलाई। इसके बाद मनीषा और प्रियंका ने एक-एक गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


दादरा नागर हवेली की टीम एक ही गोल कर सकी। हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव किशोर बाफिला ने बताया कि इस बार उत्तराखंड की जूनियर हॉकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों की फार्म को देखते हुए लगता है कि इस बार फाइनल हम ही जीतेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें