फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक हुई बारिश, जसपुर में कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत

Fri, 30 Jun 2023 06:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather News:  तीन जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और हवा के साथ तीव्र से अति तीव्र बौछार पड़ सकती है।
विज्ञापन
जसपुर में दीवार गिरने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में शुक्रवार को भी मौसम बिगड़ा रहा। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं, जसपुर के भोगपुर गांव की बंगाली कॉलोनी में भारी बारिश के चलते कच्ची दीवार गिर गई। इस दौरान हादसे में एक युवक राजेश कुमार की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


Badrinath NH: भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 100 मीटर हाईवे ध्वस्त, 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री फंसे, तस्वीरे

विज्ञापन

चार दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और हवा के साथ तीव्र से अति तीव्र बौछार पड़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें