फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक हुई बारिश, नैनीताल-किलबरी मार्ग धंसा, प्रदेश में 59 सड़कें बंद

Tue, 27 Jun 2023 11:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather News:  मौसम विभाग ने बारिश के साथ संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के आठ पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


वहीं, अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने की संभावना जताई है। संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की आशंका जताई है। 

Uttarakhand Rainfall: आदि कैलाश यात्रा पर लगी रोक, 30 जून तक नहीं बनेंगे इनर लाइन पास

नैनीताल-किलबरी मार्ग धंसा

बारिश के बाद मंगलवार को नैनीताल-किलबरी मार्ग पालीटेक्निक कॉलेज के पास धंस गया। मार्ग के टूटने से मोटरमार्ग के समीप की पानी की लाईन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे क्षेत्रवासियों को पानी के बिना परेशान हो रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश के चलते प्रदेश में 59 सड़कें बंद

प्रदेश में मानसून की बारिश के साथ ही सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार देर शाम तक लोनिवि की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 59 सड़कें बंद थीं। बारिश से सर्वाधिक सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश में 56 ग्रामीण सडकें बंद हैं।

प्रदेश सरकार ने मानसून के साथ ही सभी लाइन विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। पूरे वर्षाकाल में सड़कें खुली रहें, बंद हों तो कम से कम समय में उन्हें खोला जाए, इस संबंध में शासन स्तर पर खास हिदायत जारी की गई है। ऐसे में लोनिवि की ओर से वृत्तवार बंद सड़कों को खोलने का प्लान तैयार किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की प्राथमिकता में हैं।

इसके बाद स्टेट हाईवे का नंबर आता है। इसी तरह से मुख्य जिला मार्ग और अन्य जिला मार्ग को खोलने की कार्रवाई सबसे पहले की जाती है। ग्रामीण सड़कों को नंबर सबसे बाद में आता है। लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट में 123 बंद सड़कों में से मंगलवार देर शाम तक 64 सड़कों को खोल दिया गया था। जबकि 59 सड़कें अब भी बंद हैं। इनमें तीन जिला मार्ग, 25 ग्रामीण सड़कें और 31 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। विभाग की ओर से सड़कों को खोलने के काम में 59 जेसीबी को लगाया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें