फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पांच दिसंबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; ठंड में भी होगा इजाफा

Thu, 04 Dec 2025 01:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम पाला गिरने से ठंड परेशान करेगी। जबकि पांच दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिसंबर से प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते सूखी ठंड से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार दिसंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम पाला गिरने से ठंड परेशान करेगी। जबकि पांच दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन


Haridwar: पोते ने हरकी पैड़ी पर दादा धर्मेंद्र की अस्थियां की विसर्जित, पूजा के बाद परिवार मुंबई रवाना

विज्ञापन

अगले ही दिन यानी छह दिसंबर को फिर मौसम साफ होगा लेकिन सात और आठ दिसंबर को एक बार और बदलेगा, जिससे पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश-बर्फबारी होने से निश्चित तौर से तापमान में गिरावट तो आएगी लेकिन सूखी ठंड से राहत मिलेगी, जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें