फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एक दिन पहले पहुंच सकता है मानसून, 11 जून से प्री-मानसून बारिश के आसार

Tue, 09 Jun 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में 11 जून से प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मौजूदा हालातों में मानसून तय समय से एक दिन पहले उत्तराखंड में एंट्री कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में हल्की बारिश का क्रम बना हुआ है।

विज्ञापन


ज्यादातर स्थानों पर बादल छाये रहने के साथ बारिश हो सकती है। 11 जून से प्रदेश में प्री मानसून शावर हो सकते हैं। इसके चलते अपेक्षाकृत ज्यादा बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। इसमें 11 से तेजी आ सकती है। उन्होंने बताया कि 11 से 14 तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Trending Videos

एक दिन पहले पहुंच सकता है मानसून

प्रदेश में मानसून निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले एंट्री कर सकता है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि केरल भी मानसून एक दिन पहुंचा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के कारण ओडिशा, बंगाल और पूर्वोत्तर में भी समयपूर्व मानसून पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती संचरण के चलते अगले 48 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे अगले 24 घंटों के दौरान मानसून की रफ्तार बढ़ जाएगी। इससे मानसून 21 के बजाय 20 जून को भी उत्तराखंड पहुंच सकता है। 

कुछ दिन होगा गर्मी में इजाफा
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले कुछ दिन गर्मी और उमस में इजाफा होगा। कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश होने का अनुमान है, लेकिन इसका मैदान की गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में शाम के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन

बारिश की फुहारों ने दिलाई गर्मी व उमस से राहत

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में सोमवार दोपहर बाद बारिश की फुहारों ने गर्मी व उमस से राहत दिलाई। ज्यादातर क्षेत्रों में काफी देर तक फुहारें पड़ती रहीं। इससे शाम और रात के तापमान में भी कमी आई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

वहीं सोमवार सुबह लगभग सभी जगह आसमान साफ रहा और बादल छाये रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छाने के साथ ही तेज हवा भी चली। कुछ देर में तेज फुहारें पड़ने लगीं, जो करीब 15 से 20 मिनट तक जारी रहीं। कुछ क्षेत्रों में रात के समय भी बारिश हुई।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को भी राजधानी और उससे लगे इलाकों में बारिश हो सकती है। शाम के समय तेज हवा भी चल सकती हैं। कुछ जगह पर तेज फुहारें भी पड़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें