फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update: मौसम ने बदली करवट, कहीं छाए बादल तो कुछ जगह पहाड़ों पर हिमपात

Mon, 21 Feb 2022 11:56 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल

सार

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 23 के बाद फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
बागेश्वर में हिमपात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कई जिलों में सुबह से धूप खिली हुई है, लेकिन कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात जारी है। रुद्रप्रयाग, टिहरी सहित कई जिलों में मौसम साफ है। जबकि कुमांऊ के बागेश्वर में हिमपात हो रहा है। कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए हैं। मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर ठंंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 23 के बाद फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यह सर्दियों की आखिरी बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है, जिसके बाद मौसम में गर्मी बढ़ने का अनुमान है। प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि जाते-जाते होने वाली बारिश और बर्फबारी से कुछ देर के लिए ठंड में इजाफा हो सकता है। 

प्रदेश के 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, लगभग सभी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इस दौरान गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में वर्षा हो सकती है। दूसरी ओर, कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व चंपावत में भी बारिश होने की संभावना रहेगी।

ये भी पढ़ें...वीकेंड: यात्री पहुंचे हरिद्वार, 'प्रवासी' उड़ान भरने को तैयार, मन मोह लेंगी गंगा घाटों की ये तस्वीरें... 

प्रदेश के 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है। आमतौर पर मार्च की शुरूआत से मौसम में गर्माहट तेज हो जाती है। सीजन की इस आखिरी बारिश के बाद मौसम में ठंड़क में कमी और गर्मी में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें