फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: फिर मौसम ने बदली करवट तो पहाड़ों में बर्फबारी के साथ बढ़ा ठंड का प्रकोप, तस्वीरों में देखिए

Tue, 15 Feb 2022 07:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/ चमोली

सार

मंगलवार को मौसम ने करवट बदली तो पहाड़ों में फिर बर्फबारी शुरू हो गई। इसके साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मौसम ने करवट बदली तो पहाड़ों में फिर बर्फबारी शुरू हो गई। इसके साथ ही पहाड़ों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। उत्तराखंड में अलग-अलग जिलों पर बर्फबारी शुरू होने के साथ ही कई जगहों पर लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है। 

चमोली जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश होने से कई जिलों में फिर से कड़ाके से लोग ठिठुरने लगे हैं। मंगलवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन दोपहर बाद अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ ही औली, गोरसों, बदरीनाथ, हेमकुंड, फूलों की घाटी आदि इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। इन जगह पर पहले से ही बर्फ पड़ी हुई है।

उधर, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बदरीनाथ हाईवे और मलारी हाईवे से बर्फ हटाने का काम फिर से शुरू कर दिया है। बीते दिनों लगातार तीन दिन तक हुई बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है, जबकि रड़ांग बैंड, कंचन गंगा व अन्य दो स्थानों पर बड़े-बड़े हिमखंड हाईवे पर आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बडकोट यमुनोत्री घाटी में मौसम ने दोपहर बाद करवट ली। हवा के साथ बारिश की बूंदाबांदी शुरु हुई। जबकि यमुनोत्री धाम और आसपास के गाँव क्षेत्र में बर्फबारी शुरु।  
विज्ञापन

3 of 6
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों से धूप खिलने से मौसम में गरमाहट महसूस की जा रही थी, लेकिन मंगलवार को फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। खास बात यह रही कि मतदान के दिन मौसम ने खूब साथ दिया, जिससे मतदाताओं के साथ ही मतदान कर्मियों ने भी राहत की सांस ली थी।

4 of 6
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बदरीनाथ हाईवे और मलारी हाईवे से बर्फ हटाने का काम फिर से शुरू कर दिया है। बीते दिनों लगातार तीन दिन तक हुई बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है, जबकि रड़ांग बैंड, कंचन गंगा व अन्य दो स्थानों पर बड़े-बड़े हिमखंड हाईवे पर आए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बीआरओ की मशीनें इन हिमखंडों को काटकर हाईवे सुचारु बनाने में जुट गई है। चीन सीमा क्षेत्र में माणा दर्रे तक हाईवे बर्फ से ढका है। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हिमखंडों को काटकर बदरीनाथ हाईवे सुचारु करने का काम शुरू कर दिया है। नीती और माणा घाटी में एक सप्ताह के भीतर सड़कों को सुचारु कर दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री के साथ ही चमोली के जोशीमठ, पीपलकोटी, गोपेश्वर, टिहरी सहित अन्य जगह पर हल्की बूंदाबांदी होने से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड हो गई है। जिले में कल सुबह से भी बादल छाए रहेंगे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें