फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: फिर मौसम बदला, बुधवार को अधिकतर इलाकों में छाए बादल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

Wed, 09 Feb 2022 01:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य क्षेत्रों में हल्का और मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम: धनोल्टी में हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी दून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल  छाए हुए हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। जिससे फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। चारधाम सहित औली में बर्फबारी हो रही है। वहीं बुधवार को पर्यटन स्थल धनोल्टी में इस सीजन की छठवीं बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन


मसूरी में भी बुधवार को हल्की बारिश हुई। यहां ठंड बढ़ गई है। औली में बर्फबारी हो रही है। ऋषिकेश में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। रामनगर और बागेश्वर में घना कोहरा छाया रहा। वहीं पिथौरागढ़, लोहाघाट और नैनीताल में बादल छाए हैं।


 
तेज धूप खिली रहने से दिन में पारे ने मारी उछाल
वहीं इससे पहले दिनभर खिली तेज धूप के बाद मंगलवार को राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में पारे ने उछाल मारा। दिन में अधिकतम तापमान और रात के न्यूनतम तापमान में कुछ राहत मिली। लोगों को भीषण ठंड से कुछ राहत मिली। दिन में लोगों ने धूप सेंकने का आनंद लिया।
विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य क्षेत्रों में हल्का और मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में पाले के कारण लोगों को ठंड से जूझना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें