फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : इस बार तीन मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि होगी तय 

Tue, 08 Feb 2022 08:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आठ मई तय हो चुकी है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल तीन मई से शुरू होगी। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। वहीं, एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आठ मई तय हो चुकी है।

विज्ञापन


वर्तमान में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें 14 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड चारधाम बदरी केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड के चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के शीतकालीन प्रवासों में पूजा-अर्चना चल रही है।

आगामी मई से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुल रहे हैं। जबकि तीन मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। उन्होंने बताया कि परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें