फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी के बीच पहाड़ में बदला मौसम, गोपेश्वर और गुप्तकाशी में मूसलाधार बारिश

Tue, 18 Jun 2024 06:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/रुद्रप्रयाग

सार

Uttarakhand Weather Update Today: देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर गर्म हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच देर शाम पहाड़ में मौसम ने करवट बदली। गोपेश्वर और गुप्तकाशी में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप ने लोगों को झुलासाया।

विज्ञापन


तप रही मसूरी: हमेशा ठंडी रहने वाली पहाड़ों की रानी में 33 डिग्री पहुंचा पारा, दिन में सन्नाटा, शाम को जाम

विज्ञापन

बुधवार को बारिश-तूफान की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में 60-70 से बढ़कर 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें