फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: तेज हवा और हल्की बारिश से सुहावना हुआ मौसम, दो दिन में 10 डिग्री गिरा तापमान

Fri, 29 May 2020 09:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शनिवार को भी पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और मैदान में ठंडी हवाएं चलने का अनुमान
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को दिनभर चली तेज हवा और हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पिछले दो दिनों में दून के अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री की कमी आई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी गर्मी और उमस से राहत की संभावना जताई है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहे और तेज हवा भी चलती रही। सुबह कुछ देर के लिए तेज धूप भी खिली। लेकिन, कुछ देर बाद आसमान फिर बादलों से घिर गया। इस दौरान लगातार तेज हवा चलती रही। इससे मौसम में काफी ठंडक रही।


पूरे दिन मौसम इसी तरह का बना रहा। बुधवार को दून क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो बृहस्पतिवार को करीब साढ़े चार डिग्री की कमी के साथ 35.5 डिग्री पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी राहत के आसार

शुक्रवार को भी इसमें चार डिग्री से ज्यादा की कमी हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरकर 31.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को भी दून और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान में आएगी कमी
मौसम विभाग के अनुसार इन हवाओं की गति कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इससे सभी जगह के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी हो सकती है।

लोगों को कुछ समय के लिए तेज गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार 30 मई को सामान्य रहने के बाद 31 मई को भी फिर इसी तरह का मौसम रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें