फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट! अगले 24 घंटे पड़ सकते हैं भारी, ओलावृष्टि और तेज आंधी बढ़ाएगी मुसीबत

Tue, 16 Apr 2019 11:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही तेज रफ्तार से आंधी चलने के भी आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को भी प्रदेशभर में बादल छाये रह सकते हैं। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होगी।

विज्ञापन


वहीं, कुछ इलाकों में भारी मात्रा में ओले गिरने का भी अनुमान है। इसके अलावा कुछ मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार से आंधी चल सकती है। 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी की अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट है।

उसके बाद भी एक-दो दिन बादल और बारिश का दौर रहेगा। हालांकि इस दौरान कुछ विशेष इलाकों में ही बारिश होगी। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सोमवार को ही सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए थे।

विज्ञापन

बारिश के बाद दून के तापमान में बड़ी गिरावट

राजधानी व आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट आई है। दिनभर बादल छाये रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश के बाद दून का अधिकतम तापमान 37 से लुढ़ककर 25.4 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी और उमस से खासी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी हल्की बारिश और बादल छाये रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

दूनघाटी में मंगलवार सुबह से ही बादल छाये रहे। सुबह एक से दो दौर की हल्की बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। लगभग पूरे दिन राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे। कुछ इलाकों में दोपहर और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे दून के अधिकतम तापमान में 11.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। ठंडक बढ़ने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी

चमोली जिले में सुबह से छाए बादल दोपहर बाद बरस पड़े। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर आंशिक बर्फबारी हुई। जोशीमठ, गोपेश्वर, पीपलकोटी, घाट, पोखरी, नंदप्रयाग, गैरसैंण, नारायणबगड़, गौचर, कर्णप्रयाग थराली, देवाल, आदिबदरी, नौटी, नंदासैंण, सिमली, लंगासू, ईडाबधाणी में बारिश हुई। 

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम और ऊंची पहाड़ियों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई हल्की बर्फबारी अपराह्न तीन बजे तक जारी रही। केदारनाथ में लगभग ढाई इंच तक नई बर्फ जम गई है। निचले क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

उत्तरकाशी में सुबह से ही रुक-रुक कर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इससे तापमान में काफी गिरावट आ गई है। जिले का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें