फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: प्रचंड रूप दिखा रही गर्मी...देहरादून में टूटा सात साल का रिकॉर्ड, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Fri, 17 May 2024 09:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: शनिवार को भी दून का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
देहरादून में गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी ने प्रचंड रूप दिखान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राजधानी दून के तापमान ने सात साल का रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सात साल पहले वर्ष 2017 में इस दिन अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी और परेशान कर सकती है।

विज्ञापन


बढ़ते तापमान के चलते झुलसाने वाली गर्मी लोगों को खूब परेशान कर रही है। दिन चढ़ने के साथ शुरू हुआ गर्म हवाओं का दौर देर शाम तक जारी रहा। इसके चलते दोपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी समस्या का समाना करना पड़ा।

Uttarakhand Forest Fire: सात जगह धधके जंगल...जयहरीखाल में महाविद्यालय परिसर तक पहुंची आग

विज्ञापन

इसका असर दोपहर में शहर की सड़कों पर भी देखने को मिला। आमतौर पर व्यस्त रहने वाली सड़कों पर कुछ ही वाहन देखने को मिले। वहीं, दिन में चिलचिलाती गर्मी का असर रात तक रहा और दिन ढलने के बाद भी गर्म हवाएं महसूस हो रही थीं। दून में रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी दून का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

दून समेत छह जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी
चिलचिलाती गर्मी शनिवार को भी खूब परेशान करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 18 मई को देहरादून समेत, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें