पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अरब सागर से आए चक्रवात के प्रभाव के चलते बादल और हवा के कारण नमी बन रही है। उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही नम हवाओं के कारण हल्की धुंध छाई है जबकि पटाखों से हुए प्रदूषण के कारण भी धुंध की एक परत बनी हुई है। दो दिन में मौसम साफ होने की संभावना है।
नैनताल में धूप खिली, पहाड़ों में कोहरा
लगातार तीन दिन तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाने के बाद बृहस्पतिवार को सरोवर नगरी में दिन भर धूप खिली रही। मौसम साफ होने के कारण सैलानियों ने भी नगर और आसपास के पिकनिक स्पॉटों में जमकर मस्ती की। वहीं, सिल्टोना, दडमाड़ी, मल्ला डोबा, गजार गांव में बृहस्पतिवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा, इससे दिन भर ठंड रही। सुबह आठ बजे तक कोहरे के नहीं हटने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। दोपहर बाद धूप खिलने के साथ ही कोहरा भी धीरे-धीरे छंटने लगा।