फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: कई जगह छाए बादल, ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर बड़े वाहनों का संचालन बंद, ये रास्ते हैं खुले

Fri, 02 Sep 2022 12:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास अवरुद्ध हो गया है। वहीं ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग  आज दूसरे दिन भी बंद है। उधर मसूरी में गुरुवार रात हुई भारी बारिश के कारण कई जगह गदेरे उफान पर आ गए। साथ ही पर्यटन स्थल भट्टा फॉल भी उफान पर रहा। जिससे लोग रातभर सहमे रहे।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आज शुक्रवार को कई जगह बादल छाए हुए हैं। गुरुवार देर रात हुई बारिश से मलबा आने से कई जिलों में सड़कें बंद हैं। वहीं भूस्खलन से हाईवे भी बाधित हैं। टिहरी नरेंद्रनगर बाईपास के समीप हाईवे नीचे से खोखला होने के कारण ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दूसरे दिन भी पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रखा है।

विज्ञापन

दूसरी ओर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास अवरुद्ध हो गया है। देर रात से जनपद में हो रही भारी बारिश शुक्रवार सुबह सात बजे थमी। पागल नाला में हाईवे खोलने का काम एनएच ने शुरू कर दिया है। मसूरी में गुरुवार रात हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में भारी बारिश के कारण कई जगह गदेरे उफान पर आ गए। साथ ही पर्यटन स्थल भट्टा फॉल भी उफान पर रहा। जिससे लोग रातभर सहमे रहे।

मौसम विभाग ने सात बजे से रात 12 बजे तक पांच घंटे के लिए भारी बारिश को लेकर लोकल अलर्ट जारी किया था। साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम को भी सतर्क रहने को कहा था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई और रात होते-होते मसूरी में भारी बारिश का दौर चला।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मसूरी और आसपास के क्षेत्र में इन पांच घंटों में करीब 180 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश से भट्टा फॉल समेत झड़ीपानी फॉल भी उफान पर रहा। वहीं, सड़कों पर भी नदी जैसी स्थिति रही और लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। हालांकि, इस दौरान किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। उधर, देहरादून शहर में भी बादल जमकर बरसे। जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही और वाहनों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
 

ब्यासी के पास भारी मलबा से हाईवे बंद
मुनिकीरेती में बारिश के कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी के पास भारी मलबा आने के कारण गुरुवार को मार्ग अवरुद्ध हो गया। रास्ता बंद होने कारण दिनभर वाहनों आवाजाही भी पूरी तरह से बंद रही। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर भी मलबा आने के चलते भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है।  एनएच ने सुबह से शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद शाम को मार्ग खोला। उधर ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्र नगर के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ खिसकने से सड़क नीचे से खोखली हो गई है। जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग को भारी वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद किया गया है। मार्ग पर केवल छोटे वाहनों को आवाजाही की इजाजत दी गई है। वहीं बसों को सवारी उतारने के बाद इस पास से उस पार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
- ऋषिकेश से चंबा जाने वाले भारी वाहन ऋषिकेश से देवप्रयाग-हिंडोलाखाल से टीपरी-कोटी होते हुए चंबा व इससे आगे जा सकते हैं।
- ऋषिकेश से चंबा जाने वाले भारी वाहन देवप्रयाग-मलेथा से दुगड्डा-पीपल डाली-कोटी होते हुए चंबा व इससे आगे जा सकते हैं।
- चंबा से ऋषिकेश जाने वाले भारी वाहन वाया धनौल्टी-मसूरी बाईपास से देहरादून होते हुए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Double Murder: प्रेमिका के रिश्ते की बात सुन प्रेमी के सिर पर सवार हुआ खून, दिनहदाड़े मां-बेटी की कर दी हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें