ब्यासी के पास भारी मलबा से हाईवे बंद
मुनिकीरेती में बारिश के कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी के पास भारी मलबा आने के कारण गुरुवार को मार्ग अवरुद्ध हो गया। रास्ता बंद होने कारण दिनभर वाहनों आवाजाही भी पूरी तरह से बंद रही। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर भी मलबा आने के चलते भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। एनएच ने सुबह से शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद शाम को मार्ग खोला। उधर ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्र नगर के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ खिसकने से सड़क नीचे से खोखली हो गई है। जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग को भारी वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद किया गया है। मार्ग पर केवल छोटे वाहनों को आवाजाही की इजाजत दी गई है। वहीं बसों को सवारी उतारने के बाद इस पास से उस पार भेजा जा रहा है।