फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update: गर्म लू के इरादों पर मौसम ने फेरा पानी... तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी दस्तक

Wed, 19 Jun 2024 03:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
देहरादून में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्म लू के इरादों पर मौसम ने पानी फेर दिया। तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी और लोगों ने राहत की सांस ली। राजधानी देहरादून सहित मसूरी में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड ने राज्य में आज 19 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जो कि सटीक साबित हुआ। 

विज्ञापन


मई-जून के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में आज तेज बारिश के आसार बताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार बताए गए थे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई।  

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: उत्तरकाशी में रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर रोक, सुरक्षित यात्रा के लिए लिया गया फैसला
विज्ञापन


इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।
विज्ञापन


तापमान को भी कम करेगी
प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन आज होने वाली बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ तापमान को भी कम करने का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें