फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में जानिए बुधवार मौसम का हाल

Wed, 06 Jan 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बुधवार को मौसम खुला रहेगा। राजधानी सहित मैदानी इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रदेशभर में सुबह मौसम शुष्क नजर आया। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फ पड़ी। मैदानी इलाकों में सुबह से मौसम खुला मिला। कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाया रहा।

हाड़ कंपाती ठंड से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में भी आसमान साफ रहेगा। मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। अनुमानित तौर पर अधिकतम तापमान 24 डिग्री और रात को तापमान सात से आठ डिग्री रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें