मानसून 28 सितंबर तक प्रदेश से विदा हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह बताते हैं कि इस बार मानसनू पिछले साल की तुलना में दस दिन पूर्व विदा हो सकता है।
जो संभावना दिख रही है, उसके मुताबिक 28 सितंबर तक मानसून विदा हो सकता है। उससे पहले 22-23 सितंबर को प्रदेश भर में काफी दबाव बन रहा है।
यह दबाव 23 से 27 सितंबर तक रहने का अनुमान है। लेकिन भारी बारिश की संभावना 23 से 25 सितंबर तक रहेगी।