हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल आए तो तपिश से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन उमस का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में राजधानी में गर्मी और बढ़ेगी। 28 मई के बाद तीन दिन तक गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
हरिद्वार जिले में 44 डिग्री तक पहुंचा सकता है तापमान
साप्ताहिक बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को रुड़की में 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह की तपिश के बीच हरिद्वार जिले में 44 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान जताया है। देहरादून में भी तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है।