फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून में हुई झमाझम बारिश, पड़े ओले, टोंस व यमुना नदी में प्रवेश पर प्रतिबंध

Tue, 30 May 2023 02:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Today: ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन (मंगलवार और बुधवार) झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में दोपहर को मौसम ने करवट बदली। देहरादून और मसूरी में झाेंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वही, ओले भी गिरे।

विज्ञापन


उधर, ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन (मंगलवार और बुधवार) झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

Uttarakhand: मानसून की दस्तक से पहले शासन स्तर पर कसरत शुरू, सभी जिलाधिकारियों को मॉक ड्रिल करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

टोंस, यमुना नदी में प्रवेश पर प्रतिबंध

मानसून की आहट के बीच उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने टोंस और यमुना नदी में लोगों के प्रवेश, मवेशी या वाहन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में यूजेवीएनएल ने अपील जारी कर दी है।

दरअसल, मानसून सीजन आने के बाद तेज बारिश होने पर अचानक इन नदियों में बांध से पानी छोड़ना पड़ता है। इसके लिए पूर्व से सूचना देना संभव नहीं हो पाता। लिहाजा, यूजेवीएनएल ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि मानसून अवधि 16 जून से 15 अक्तूबर तक यूजेवीएनएल इच्छाड़ी बांध और डाकपत्थर बैराज से टोंस नदी, यमुना नदी में कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इस अवधि में इन नदियों में खुद उतरना, मवेशी ले जाना या वाहन ले जाना खतरनाक हो सकता है। लिहाजा, सभी से अपील की गई है कि मानसून अवधि में वे इन नदियों से दूर रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें