फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: यमुनोत्री दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के यात्री की हार्ट अटैक से मौत, गंगोत्री में चालक की गई जान

Tue, 30 May 2023 02:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)

सार

यात्री को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि धाम में अब तक यात्रा के दौरान 20 यात्रियों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव के उपाय - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे एक तीर्थयात्री की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार भाटियाड़ा(71) निवासी दिल्ली की धाम से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


Chardham Yatra: केदारनाथ में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़, यात्रा के लिए तीन जून तक पंजीकरण पर रोक

उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्री की मौत हार्ट अटैक के कारण बताई जा रही है। बता दें कि धाम में अब तक यात्रा के दौरान 20 यात्रियों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर हृदय गति रूकने से टिहरी के चालक की मौत
मध्य प्रदेश के चार यात्रियों को गंगोत्री धाम की यात्रा पर ले जा रहे टिहरी गढ़वाल निवासी चालक की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अगर चालक जल्दबाजी या अपनी स्थिति को नहीं भांपता। तो बड़ी दुघर्टना हो सकती थी। चालक की तबीतय खराब होने पर यात्री स्वंय कार को चलाकर हीना बैरियर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

गंगोत्री धाम के हीना बैरियर इंचार्ज इंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोपहर से पूर्व चालक हर्षमणी सेमवाल पुत्र धनश्याम सेमवाल निवासी सुकरी लंबगांव टिहरी गढ़वाल मध्य प्रदेश के चार यात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए थे। यह चारधाम यात्रा बुकिंग पर इन दो महिला और दो पुरुषों यात्रियों को लेकर ऋषिकेश से रवाना हुए थे। यह यात्री यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार को दोपहर पहले चालक हर्षमणी सेमवाल हीना बैरियर पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने चेकिंग के बाद हीना बैरियर से करीब तीन किमी आगे निकले। जब चालक की तबीयत खराब हुई। तो उन्होंने शौचालय के बहाने गाड़ी रोकी।

उसके बाद वह पानी लेकर साइड गए। जहां पर ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण चालक बहुत देर तक गाड़ी पर नहीं आए। उसके बाद यात्रियों ने उन्हें जाकर देखा। चालक ने अपनी स्थिति को देखते हुए यात्री से पूछा कि कोई वाहन चलाना जानता है। जिस पर एक यात्री ने हामी भरी और वाहन को वापस हीना बैरियर लाए। इस बीच में चालक हर्षमणी सेमवाल की तबीयत ज्यादा बिगड़ी। उन्होंने रास्ते में उलटियां भी की। हीना बैरियार अस्पताल में जब चालक की मेडिकल जांच की गई। तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पंचनााम भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश के यात्रियों के दूसरा वाहन बुक उन्हें चारधाम यात्रा पर भेज दिया है। यात्री मंगलवार देर शाम तक चालक के परिजनों को इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें