फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ में बदला मौसम, आंधी तूफान के साथ हुई बारिश, यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी

Tue, 22 Oct 2024 06:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
यमुनोत्री की चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम ने करवट बदली। देर शाम उत्तरकाशी जिले में बारिश के साथ आंधी तूफान शुरू हो गया। वहीं, यमुनोत्री धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बारिश के बाद आसपास की चोटियों, सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ, कालिंदी पर्वत और गरुड़ गंगा क्षेत्र में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम से पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर बाद करीब ढाई घंटे बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट आई है। साथ में मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, पहाड़ में बारिश के बाद मैदानी इलाकों में भी हल्की ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन


Badrinath Highway: गंगा में 31 घंटे चला रेस्क्यू...ट्रक के केबिन में फंसे मिले दंपती के शव, तस्वीरें

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, अक्तूबर में अभी तक दिन के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के आसार हैं। ऐसे में पर्वतीय जिलों में बारिश का असर मैदानी इलाकों के तापमान में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते रात को ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें