रविवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में इस बार इजाफा हुआ है। यही वजह रही कि तापमान सामान्य के आसपास रहा। जबकि कई बार सामान्य से नीचे रहने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा।
इसके अलावा मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। सोमवा को मौसम की बात करें तो दून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, दिन का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं।