फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: कल से राजधानी में चढ़ेगा गर्मी का पारा, जानें 20 जून तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Fri, 02 Jun 2023 12:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

इस साल मार्च, अप्रैल और मई में कई बार मौसम ने करवट ली। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। देहरादून में प्री मानसून में 155.4 एमएम बारिश होती है। जबकि इस साल यह आंकड़ा सामान्य से कई गुना अधिक रहा। 
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही इस साल कई बार मौसम बदलने से दूनवासियों को गर्मी से राहत मिली हो। लेकिन, कल यानी तीन जून से दून की गर्मी का पारा चढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन जून से 20 जून तक तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान लगाया है।

विज्ञापन


जबकि आज यानी शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस साल मार्च, अप्रैल और मई में कई बार मौसम ने करवट ली। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस बार प्री मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने के चलते गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अब तीन से 20 जून तक दून में अच्छी गर्मी पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 से 31 मई तक सिर्फ देहरादून में 35.9 एमएम बारिश हुई
उन्होंने बताया कि देहरादून में प्री मानसून में 155.4 एमएम बारिश होती है। जबकि इस साल यह आंकड़ा सामान्य से कई गुना अधिक रहा। एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो 24 से 31 मई तक सिर्फ देहरादून में 35.9 एमएम बारिश हुई। जबकि सामान्य तौर पर 11.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी।

ये भी पढ़ें...Dehradun: आठ जून को निकलेगी आरटीई से दाखिला पाने वाले छात्रों की लॉटरी, संशोधित सूची जारी

देहरादून का तापमान

अधिकतम: 33 डिग्री

न्यूनतम: 20 डिग्री

सूर्यादय : 5:17 

सूर्यास्त: 07:16

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें