फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: दोस्त का जन्मदिन मनाने चमोली से गए थे पांच दोस्त, दो की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत

Fri, 16 Jun 2023 08:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गरुड़ (बागेश्वर)

सार

चमोली जिले में थराली तहसील के तुंगेश्वर लोल्टी गांव निवासी सूरज गुसाईं (28) पुत्र बलवीर सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने चार दोस्तों के साथ बागेश्वर गया था। वहां दो दोस्तों की नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
गब्बर सिंह/सूरज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले से दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आए युवक और उसके एक दोस्त की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चमोली जिले में थराली तहसील के तुंगेश्वर लोल्टी गांव निवासी सूरज गुसाईं (28) पुत्र बलवीर सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने चार साथियों लक्ष्मण सिंह निवासी लोल्टी, नीरज गुसाईं निवासी तुगेश्वर, मनोहर सिंह परिहार निवासी लोल्टी थराली और गब्बर सिंह (28) पुत्र मनवर सिंह निवासी ग्राम पंचायत तुंगेश्वर लोल्टी (थराली) के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कुमाऊं के प्रसिद्ध नर सिंह मंदिर मैगड़ीस्टेट पहुंचा था।

Nainital: बस ने अंत्येष्टि में जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के बाद नहाने गए थे पांचों

जन्मदिन की पार्टी के बाद पांचों गोमती नदी में नहाने के लिए गए। नहाते समय सूरज गुसाईं और गब्बर सिंह गहराई में चले गए। दोनों जब काफी देर तक नदी से बाहर नहीं आए तो तीनों साथियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने मदद के लिए बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई।

उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे दोनों युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर कानूनगो मानवेंद्र सिंह गुंसोला, पटवारी प्रवीण सिंह टाकुली, पटवारी तारा, राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने दोनों दोस्तों के शवों का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें