दो दिन तक लगातार 32.2 एमएम बारिश हुई है। अधिकतम तापमान भारी गिरावट दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इससे पहले 1998 में मई के महीने 40 एमएम बारिश हुई थी।
बुधवार सुबह करीब दस बजे से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक होती रही। मौसम में हुए बदलाव से अधिकतम तापमान भी गिरा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस साल 16 और 17 अप्रैल को पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया था। 17 मई तक तापमान 37 डिग्री था। 18 मई से मौसम ने करवट बदली और तापमान गिरना शुरू हो गया। 19 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री हो गया था। बृहस्पतिवार को अधिक तापमान 27 डिग्री आ गया।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मई 1998 में भी लगातार तीन दिन बारिश हुई थी। तब तीन दिन में 40 एमएम रिकार्ड बारिश हुई थी। इसके बाद मई में कभी इतनी बारिश नहीं हुई। इस बार बार दो दिन में ही 32.2 एमएम हुई है। रितु आलोक शाला बहादराबाद के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि 1998 में सात से नौ मई तक 40 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि तब भी रिकार्ड तापमान गिरा था।