फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UttaraKhand Weather: ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा साफ, जानें मानसून अपडेट

Tue, 13 Jun 2023 02:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कुछ मौसम साफ रहा, लेकिन अब फिर एक बार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में कुछ दिन से गर्मी लोगों को सता रही है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश होने की आशंका है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। जिससे मैदानी इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। 

विज्ञापन


राजधानी में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। इस साल उत्तराखंड में पांच दिन की देरी से मानसून आएगा। मौसम के विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश  में मानसून 20 से 25 जून के बीच आएगा।

मसूरी में 29 डिग्री पारे ने कराया गर्मी का अहसास

शहर में लगातार चढ़ते पारे ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। लगातार खिल रही चटख धूप के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दिन में पर्यटक होटलों से बाहर नहीं निकले और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मालरोड सहित विभिन्न पर्यटक स्थलों पर दिन में बहुत कम पर्यटक नजर आए।

वहीं, कैंपटी और धनोल्टी में भी लोगों को दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। कैंपटी में अधिकतम तापमान 32 और धनोल्टी में 29 डिग्री तक पहुंच गया है। कैंपटी फॉल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर झरने का आनंद ले रहे हैं। धनोल्टी निवासी देवेंद्र बेलवाल ने बताया कि दिन में मौसम में गर्मी का अहसास होने से पर्यटक होटलों में रहना पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पुरोला महापंचायत पर अड़ा प्रधान संगठन, डीएम की वार्ता नाकाम, सीएम ने कहा, कानून हाथ में न लें

सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। वहीं, पर्यावरणविद् विपिन कुमार का कहना है कि पहाड़ में तापमान बढ़ने का सबसे बड़ा कारण ग्लोबल वार्मिंग है। अनियंत्रित निर्माण कार्यों और सिमटती हरियाली भी मौसम पर असर डाल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें