फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गिरेछीना मार्ग पर सड़क से नीचे गिरा पिकअप वाहन, हादसे में तीन लोगों की गई जान, तीन घायल

Tue, 13 Jun 2023 02:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

बागेश्वर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बागेश्वर में कार एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर सड़क हादसा होने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब पौने चार बजे पिकअप गिरेछीना मोटर मार्ग से होते हुए बागेश्वर को आ रही थी।

विज्ञापन


फल्याटी बैंड के पास पिकअप ऊपर की रोड से नीचे रोड पर गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर गई और खोज बचाव का काम शुरू किया। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि हादसे में इरशाद अहमद, असलम और साजिद की मौत हो गई है। मोहम्मद सुलेमान, जहरान खान और आकाश घायल हो गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पुरोला महापंचायत पर अड़ा प्रधान संगठन, डीएम की वार्ता नाकाम, सीएम ने कहा, कानून हाथ में न लें
विज्ञापन


घायल
1 चालाक सुलेमान पुत्र अमीन साह 23 निवासी मसवासी तहसील स्वार रामपुर 
2 आकाश  उम्र 20 पुत्र रमेश कश्यप हरजीतपुर रामपुर यूपी 
3 जहरान खान 21 पुत्र रियासत खान स्वार रामपुर


मृतक
1 इरशाद अहमद उम्र 45 स्वार निवासी 
2 असलम अली उम्र 40 पुत्र बरकत अली निवासी रामपुर स्वार केलाखेड़ा  
3 साजिद उम्र 25 पुत्र नन्नू निवासी नरपट नगर स्वार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें