मानसून के आगमन से पूर्व राज्य आपदा प्रबंधन सचिव एसए मुरुगेशन इस संबंध में विभागीय अधिकारियों की दो दौर की बैठकें ले चुके हैं। उन्होंने बताया किसी भी आपदा की स्थिति में इस बार जरूरी संसाधनों और उपकरणों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विभागीय अधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सैन्य, अर्धसैन्य बलों एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
आपदा पूर्व ही सामंजस्य स्थापित करके किसी प्रकार के संसाधनों, उपकरणों की यदि कमी या आवश्यकता पड़ती है तो उसे अभी से समन्वय बनाकर पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। आपदा में छोटी घटनाओं को भी नोटिस में लेने को कहा गया है। इसके अलावा किसी भी आपदा के समय त्वरित गति से मदद पहुंचाई जाए, इसके लिए कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।
- एसए मुरुगेशन, राज्य आपदा प्रबंधन सचिव