फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बर्फबारी से कुंड-चोपता-गोपेश्वर और गंगोत्री हाईवे बंद, शिविरों में नहीं पहुंचे पर्यटक

Sun, 04 Feb 2024 07:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ/उत्तरकाशी

सार

Uttarakhand Weather News: पर्यटक स्थल चोपता सहित पूरे क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई है। इस कारण कुंड-गोपेश्वर हाईवे पवधार से बंद हो गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी से कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईावे बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनभर हुई बर्फबारी के कारण कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पबधार से आगे वाहनों का संचालन ठप हो गया है। इससे चोपता जाने वाले पर्यटक भी ऊखीमठ ही रुक गए। बारिश व बर्फबारी के कारण जिले में अन्य कई मोटर मार्गों के बंद होने की सूचना है।

विज्ञापन


रविवार को पर्यटक स्थल चोपता सहित पूरे क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई है। इस कारण कुंड-गोपेश्वर हाईवे पवधार से बंद हो गया है। हाईवे पर दो से ढाई फीट तक बर्फ जमा होने से छोटे वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। साथ ही बड़े वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। इस कारण पर्यटक बर्फ का आनंद लेने चोपता नहीं पहुंच सकें।

कैंप संचालक दिनेश मैठाणी ने बताया कि बर्फबारी के कारण हाईवे बंद होने से पर्यटक शिविर तक नहीं पहुंच पाए हैं। उधर, सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण, गुप्तकाशी-कालीमठ-चौमासी, मयाली-चिरबटिया-घनसाली, मयाली-पालाकुराली मोटर मार्ग पर भी बर्फबारी के कारण यायायात संचालन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी.. मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे सुक्की में बर्फबारी के कारण बंद

भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की से आगे बंद हो गया है। जिस कारण गंगोत्री धाम सहित अंतराष्ट्रीय सीमा और उपला टकनौर के आठ गांव का संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से कट गया है। इसके साथ ही भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत गंगनानी से लेकर गंगोत्री धाम तक नौ गांव की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि सुक्की में गंगोत्री हाईवे खोलने के लिए बीआरओ की मशीनरी कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें