बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेश की 61 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेश की 61 सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक देहरादून जिले में हबर्टपुर-विकासनगर-राष्ट्रीय राजमार्ग लखवाड़ 16 में मलबा आने से बंद है। जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में इस राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही 11 ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में सात, टिहरी में पांच, रुद्रप्रयाग में सात, पिथौरागढ़ में 9, पौड़ी में सात, नैनीताल में तीन, चमोली में आठ, बागेश्वर में दो व अल्मोड़ा जिले में एक सड़क बंद है।