फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: भारी बारिश से उफान पर आया गदेरा, लहरों के बीच फंसे धनोल्टी घूमने आए करीब 50 पर्यटक, ऐसे बची जान

Sun, 23 Jul 2023 09:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

Uttarakhand Weather News: गदेरा उफान पर आने और अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त होने से सभी लोग फंस गए। एसडीआरएफ और पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह गदेरे में रस्सी डालकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। 
विज्ञापन
गदेरा उफान पर आने से फंसे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के कारण जंगल गदेरे (मौंड खाला) उफान पर आ गया। जिससे यहां स्थित अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे टिहरी जिले के धनोल्टी तहसील के सीतापुर क्षेत्र में घूमने आए करीब 40 से 50 पर्यटक फंस गए। धनोल्टी के एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि रविवार शाम लगभग 5.30 बजे देहरादून के रायपुर से पर्यटक घूमने आए थे।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: भारी बारिश के बाद मोरी में टौंस नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पार, अलर्ट जारी

गदेरा उफान पर आने और अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त होने से सभी लोग फंस गए। एसडीआरएफ और पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह गदेरे में रस्सी डालकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन

अगले चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेशभर में सोमवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से राजमार्ग और संपर्क मार्ग बंद हो सकते हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में अल्मोड़ा में सबसे अधिक 24 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 137 फीसदी अधिक है। सबसे कम बारिश ऊधमसिंह नगर में हुई। जबकि, पूरे प्रदेश में 12.5 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें