फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बिगड़ा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी, अचानक मोबाइल पर आया अलर्ट, जारी हुई चेतावनी

Fri, 20 Mar 2026 06:44 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश-बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

विज्ञापन


वहीं, अचानक लोगों के मोबाइल पर आए मौसम विभाग के चेतावनी संदेश ने क्षेत्र में हलचल बढ़ा दी। मैसेज के जरिए मौसम में संभावित बदलाव की जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।

दरअसल, बीते कुछ दिनों से प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ है। बीते बृहस्पतिवार से उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। राज्य के कई पर्वतीय और मैदानी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के करवट लेने की संभावना जताई गई है। मोबाइल पर प्रसारित एक प्रेसिडेंशियल अलर्ट संदेश के अनुसार, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3000 मीटर और उससे अधिक) में बर्फबारी के साथ-साथ निचले इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


अलर्ट में बताया गया है कि बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। यह संदेश सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली के माध्यम से भेजा गया, जिसे अधिकारियों ने परीक्षण (टेस्ट मैसेज) बताया है। इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन और चेतावनी प्रणाली की प्रभावशीलता को परखना है, ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में समय पर सूचना आम जनता तक पहुंचाई जा सके। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतें और बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों से दूर रहें।

लोगों की बढ़ी जिज्ञासा, सोशल मीडिया पर की साझा
मोबाइल पर दोपहर 3:53 पर आए इस मैसेज ने उपभोक्ताओं की जिज्ञासा बढ़ा दी। लोगों ने मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसका अर्थ भी जानना चाहा। फिलहाल, लोगों से सतर्कता बनाए रखने की अपील की गई है।

बर्फ से ढके चारों धाम: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, बदरी-केदार, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी, तस्वीरें

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें