फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में फिर कहर बरपा सकता है मौसम, सात जिलों में अगले 48 घंटे का अलर्ट

Sun, 11 Aug 2019 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के सात जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने सात जिलों में चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कई दौर की तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

चमक और गरज के साथ कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून में ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे। दिन में दो से तीन दौर की तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान चमक और गरज के साथ कई इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। 

तेज बौछारों ने दिलाई गर्मी से राहत
राजधानी में शनिवार दोपहर कई इलाकों में तेज बौछारें पड़ी। कुछ इलाकों में काफी देर तक तेज बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी और उमस से खासी राहत मिली। शाम के समय भी कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई।

तापमान देहरादून
अधिकतम- 33
न्यूनतम- 26

सूर्योदय- सुबह 5.42 बजे
सूर्यास्त- शाम 7.04 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें