इसके तहत दिन व रात को अपने नजदीकी क्षेत्रों में गिर रही बर्फ या हिमस्खलन की जानकारी लेते रहें। जरूरी न हो तो बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवागमन से बचें। बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ फिसलने पर नजर रखें।
घरों, गौशालाओं व अस्थाई घरों की छत पर अधिक बर्फ जमा न होने दें, इसे समय-समय पर साफ करते रहें। किसी कारण से बर्फ पड़ने वाले क्षेत्रों में अस्थाई रूप से रह रहे हों तो निचले क्षेत्रोंं में चले जाएं। पुराने हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतें।