फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम अपडेटः देहरादून में मौसम साफ, मुक्तेश्वर में दोपहर बार हुई बर्फबारी

Wed, 17 Feb 2021 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बुधवार को हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में आज बुधवार को हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। देहरादून में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि आज देहरादून में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। वहीं दोपहर बाद मुक्तेश्वर में बर्फबारी भी हुई।

विज्ञापन


मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले दोपहर व शाम के समय मौसम करवट ले सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

देहरादून में बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, चकराता में बढ़ी ठंड

चकराता क्षेत्र में मंगलवार की सुबह से खिली चटक धूप से जहां मौसम खुशगवार बना रहा। वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाम बदल गया। तापमान गिरने से ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई।
 
चकराता में सुबह धूप खिली। जिससे लोगों को ठंड से भी कुछ निजात मिली, लेकिन दोपहर 3 बजे बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल घिरने लगे और तेज हवाएं चलने लगी। देखते ही देखते आसमान में काली घटाएं छा गईं।
 
 
चकराता में हल्की बूंदाबांदी हुई। लोखंडी, देवबन, बुधेर, खडम्बा, मोयला टॉप आदि ऊंची चोटियों पर लगभग 10 मिनट तक बर्फ की फुहारें पड़ी। चटक धूप से सुबह 16 डिग्री पर पहुंचा पारा भी गिरकर 12 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। जिससे क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर सर्दी महसूस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें