थाना प्रभारी ने बताया कि यह गोली 32 बोर सिविलियन लाइसेंस की है। यह बात शाम साढ़े छह बजे की है। लेकिन, पुलिस को सूचना रात करीब 10 बजे दी गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की, लेकिन किसी ने यह नहीं बताया कि गोली चलने की आवाज आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिस प्रकार से गोली छात्रा को लगी है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बहुत दूर से चलाई गई है। इस मामले में पता किया जा रहा है कि आसपास कोई बारात आदि तो नहीं निकल रही थी। हो सकता है किसी ने हर्ष फायरिंग की हो और छात्रा को दूर से गोली आकर लगी हो।
रंजिश की बात नहीं आ रही सामने
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक की जांच में किसी प्रकार की रंजिश की बात सामने नहीं आ रही है। छात्रा के दोस्तों से भी बात की गई है। लेकिन उसके किसी प्रकार के झगड़े आदि की बात किसी ने नहीं बताई है।