फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में बढ़ने लगी गर्मी, पर्वतीय इलाकों में तेज ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

Thu, 18 Feb 2021 09:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून में धूप में छाता लेकर जाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में गर्मी का असर दिखने लगा है। दोपहर में तापमान में इजाफा होने के बाद अब रात में भी गर्मी में इजाफा महसूस होने लगा है। बृहस्पतिवार को शहर में पिछले दिन की तुलना में रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  

विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम 26.2 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, एक दिन पहले अधिकतम 26.8 व न्यूनतम 9 डिग्री था। पिछले एक हफ्ते से दोपहर के समय तापमान में इजाफा देखा गया,  जिसके कारण गर्मी बढ़ी है। लेकिन, पिछले तीन दिन से रात के तापमान में भी बदलाव नजर आया है।

लगातार न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है, जिसके कारण ठंड कम हुई है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी अधिकतम व न्यूनतम 26 व 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले तीन दिन गर्मी बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन


तेज ओलावृष्टि और बूंदाबांदी से पहाड़ में बढ़ी ठंड
पर्वतीय क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। खीनापानी, सुयालबाड़ी और नैनीपुल में शाम साढ़े चार बजे तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे खेत और सड़कें ओलों से पट गई। इधर, भीमताल, भवाली, ओखलकांडा, धानाचूली, रामगढ़, गरमपानी, खैरना में बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ गई है। मौसम के बदले मिजाज को देखकर रामगढ़, मुक्तेश्वर और धानाचूली के लोगों ने शुक्रवार तक बर्फबारी होने की उम्मीद जताई है।

22 को खराब हो सकता है मौसम
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 21 तारीख तक मौसम सामान्य रहेगा। 22 तारीख को पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दिन उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में गर्जन व बिजली गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें