फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून में सुबह छाया रहा घना कोहरा, बाद में निकली चटख धूप, गुरुवार को ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 13 Jan 2022 10:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम केंद्र के अनुसार, मैदानी इलाकों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर कोहरा बढ़ सकता है। गुरुवार को गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिलों में रात को पाल बढ़ सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में गुरुवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह यहां कोहरा छाया रहा। करीब साढ़े नौ बजे बाद सूर्य देव के दर्शन हो पाए। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। कोटद्वार, हरिद्वार, हल्द्वानी सहित अन्य मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। वहीं मसूरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, खराशाली सहित पहाड़ी इलाकों में धूप खिली रही।

विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाना भी खासा मुश्किल होता है। कई बार धूप नहीं निकलती और कई बार निकलती तो है, लेकिन उसमें चमक और गर्मी नहीं होती। ऐसे में जब तेज धूप निकलती है तो लोगों को कपड़े सुखाने का मौका भी मिल जाता है। मंगलवार को राजधानी दून और आसपास के इलाकों में भी इसी तरह का मौसम रहा। 

Snowfall: मसूरी शहर में हुआ सीजन का पहला हिमपात, बर्फ की सफेद चादर से ढक गई पहाड़ों की रानी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार, मैदानी इलाकों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर कोहरा बढ़ सकता है। गुरुवार को गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिलों में रात को पाल बढ़ सकता है। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत में भी रात को पाला बढ़ेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें