फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरांखड: कई इलाकों में रही कोल्ड डे कंडीशन, देहरादून में सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंचा पारा

Sun, 03 Mar 2019 10:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain
विज्ञापन

दिन भर बादलों व सूरज की लुका-छुपी और देर शाम दो से तीन दौर की बारिश के बाद राजधानी में तापमान सामान्य से सात डिग्री तक नीचे गिर गया। इससे मौसम में एकाएक ठंडक बहुत ज्यादा बढ़ गई। हालांकि देर रात तक मौसम में सुधार हुआ और तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने रविवार को भी दिन में ठंडक रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

 
शनिवार सुबह राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रहे। कुछ देर बाद हल्की धूप निकल आई। इसके बाद पूरे दिन बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली चलती रही। शाम के समय अधिकांश क्षेत्रों में काले बादल घिर आए और बूंदाबांदी शुरू हो गई और देर रात तक लगातार जारी रही। पूरे दिन हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक काफी ज्यादा बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात को तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। देर रात तक ज्यादातर इलाकों में बेहद हल्की बारिश जारी रही। 

वहीं, प्रदेश के अन्य कई स्थानों काअधिकतम तापमान भी सामान्य से सात-आठ डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में बादल छाये रहने का अनुमान है। साथ ही अधिकांश क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को कोल्ड डे कंडीशन रही है। रविवार को भी कुछ इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन रह सकती है। दून में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। अन्यथा कोल्ड डे कंडीशन के हालात बन गए थे। रविवार को प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी बादल छाये रहने और बारिश का अनुमान है। 
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विभाग

प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान            अधिकतम            न्यूनतम
देहरादून            18.6                11
पंतनगर             19                  10.2
मुक्तेश्वर           9.4                 3.8
नई टिहरी          11                 5.9
उत्तरकाशी         16                    5
मसूरी                13                    6
हरिद्वार              18                    10
जोशीमठ            13                    5
अल्मोड़ा            16                    1
पिथौरागढ़          14                    5
नैनीताल            13                    5
चंपावत             15                    6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें