फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: सुबह से गर्मी ने सताया, शाम को बदला मौसम, राजधानी देहरादून में हुई रिमझिम बारिश

Tue, 24 Sep 2024 07:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: 25-26 सितंबर को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिससे राहत मिलने के आसार है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के अंतिम चरण में भी गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। चटक धूप के चलते सितंबर में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। दिनभर धूप ने खूब पसीने छुड़ाए। वहीं, शाम को मौसम ने करवट बदली और राजधानी देहरादून में रिमझिम बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ है।

Uttarkashi News: सीजन के दूसरा चरण... 22 दिन में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे 1.45 लाख श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम हवाओं का दौर भी बंद है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 25-26 सितंबर को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। जिससे राहत मिलने के आसार है। उधर, अब सितंबर के बाद ही उत्तराखंड से मानसून की विदाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें