फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बदला मौसम...झमाझम बारिश ने पहाड़ से मैदान तक दी राहत, ऑरेंज अलर्ट जारी

Fri, 13 Jun 2025 11:40 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: बीते कई दिनों से पहाड़ से मैदान तक गर्मी ने बेहाल किया हुआ था। देर रात बारिश ने कुछ राहत दी है। वहीं, आज रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक देर रात बारिश हुई तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। 

विज्ञापन


वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jyotirmath : बदरीनाथ से लौट रही बस अणीमठ के पास पलटी, 11 तीर्थयात्री घायल; तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून तक प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें