फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बिगड़ा मौसम, देहरादून में बारिश, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी

Sun, 30 Apr 2023 05:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today:  प्रदेश में अगले दो से तीन दिन मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में दोपहर बाद पहाड़ से मैदान तक मौसम ने करवट बदली। शाम को राजधानी देहरादून समेत अन्य मैदानी जिलों में भी बारिश हुई। उधर, बदरीनाथ, केदारनाथ व यमुना घाटी में बर्फबारी हुई। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। 

विज्ञापन


केदारनाथ में मौसम पहेली बना हुआ है। यहां रोजाना सुबह धूप खिल रही है। लेकिन दोपहर बाद घने बाद छाने के साथ ही बर्फबारी हो रही है। कपाट खुलने के बाद बीते 25 अप्रैल से मौसम का मिजाज ऐसा ही बना है, जिससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। बर्फबारी के कारण पैदल मार्ग पर लिनचोली से केदारनाथ व केदारपुरी में आवाजाही से कीचड़ हो रहा है, जिससे यात्रियों के रपटने का खतरा भी बना है। 

Chardham Yatra: मौसम खराब होने से ऋषिकेश में रोके केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले यात्री, पुलिस ने किया अलर्ट
विज्ञापन


बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन

कहीं बारिश, कहीं ओले, गर्म कपड़े फिर निकले


मौसम फिर बदल गया है। कुछ दिन गर्मी पड़ने के बाद रविवार को हुई बारिश से ठंड लौट आई। नैनीताल में रविवार को झमाझम बारिश हुई। ओले भी गिरे। देर शाम तक नगर में बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान ठंड से बचने के लिए लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए। नगर में कई स्थानों पर लोग आग सेंकते नजर आए। लोगों ने कमरों में ब्लोअर और हीटर भी जलाए।
धारी ब्लॉक (नैनीताल) के जलना, नीलपहाड़ी, पहाड़पानी, महतोलियागांव, दीनी तल्ली, दीनी मल्ली समेत कई गांवों में शनिवार और रविवार को हुई ओलावृष्टि से फल और सब्जियों को नुकसान हुआ है। पिथौरागढ़ जिले में भी झमाझम बारिश के बाद लोगों ने फिर गर्म कपड़े निकाल लिए। बारिश से सीमांत के जंगलों की आग भी बुझ गई है।

अल्मोड़ा जिले में रविवार को बारिश हुई। गरुड़ (बागेश्वर) क्षेत्र के भगरतोला, देवनाई, कोलतुलारी, पुरुड़ा, गढ़सेर, तैलीहाट, बैजनाथ, नौघर, पिंगलों और लाहुरघाटी में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बिछ गई है और खेतों में पानी भर गया है।

इधर, हल्द्वानी में रविवार शाम को मौसम पूरी तरह बदल गया। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को बारिश ने तापमान गिरा दिया। अप्रैल में नैनीताल जिले में सामान्य तौर पर 34.8 मिलीमीटर औसतन बारिश होती है लेकिन इस बार 65.6 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 89 प्रतिशत ज्यादा है। इस वजह से अप्रैल में अपेक्षाकृत कम गर्मी पड़ी है।

चार मई तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक एक मई तक राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट है। इसके बाद दो और तीन मई को बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट है। चार मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी चार दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें