मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा में जल्द मेडिकल कॉलेज खुलेगा। जिले में पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने की कोशिश हो रही है। बस अड्डे का निर्माण किया है। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा का प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। स्वास्थ्य की अत्याधुनिक सुविधाएं देने की कोशिश की गई है।
रोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की है। इसमें डेढ़ सौ से अधिक काम इसमें चिन्हित किये गए हैं। इस योजना के लिए आवेदक की कोई शैक्षिक योग्यता नहीं रखी गई है। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। केंद्र की आयुषमान योजना से इतर अटल आयुषमान उत्तराखंड योजना को लागू किया है, जिससे प्रदेश के समस्त परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये स्वास्थ्य कवर मिलता है। अल्मोड़ा जिले में दो लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बने हैं। इस योजना के तहत इलाज के लिए 162 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इलाज करने वाले अस्पतालों को एक सप्ताह में भुगतान किया जाता है।
कांग्रेस की हालत बूढ़े बैल की तरह
हरेला पर्व पर वृक्षारोपण के लिए आरएसएस को आमंत्रित करने पर कांग्रेस के विरोध को मुख्यमंत्री ने हताशा भरा बताया। वन विभाग ने संघ के लोगों को आमंत्रित किया तो कांग्रेस को पीड़ा होने लगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत बुढ़े बैल की तरह हो गई है। वह न तो खुद हल नहीं जोत सकते और दूसरे को भी नहीं जोतने देना चाहते। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हरेला पर्व पर बढ़चढ़ के सहयोग करना है।